VMOU Free Course Admission महिलाओं के लिए कॉलेज की पढ़ाई, कंप्यूटर कोर्स एवं अन्य कोर्स बिल्कुल फ्री, यहां से करें आवेदन: VMOU Free Course Admissions Application Form, VMOU Free Course Female Admission Yoajna , Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana Online Application form, VMOU Free Course Admission , VMOU Free Course Admission Last Date , VMOU Free Female College Course Balika Durasth Shiksha Yojana.
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अनुसार बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना लागू की गई है।
Contents hide |

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
VMOU Free Course Admissions 2022 Details
बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2022 राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए लागू की गई है। इसका लाभ प्रत्येक साल 36300 महिलाओं को दिया जाएगा। इसके तहत बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए संस्थाओं को भुगतान की गई थी इसका पुनर्भरण सरकार करेगी। राजस्थान सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं की फीस पुनर्भरण के लिए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में 16000 सीटें, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 5300 सीटें, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 1000 और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 3000, प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में 2000 सीटों का प्रावधान किया है। अब बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा बीच में छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसी बालिकाएं राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगी।
राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना राजस्थान में बालिका उच्च शिक्षा प्रोत्साहन को बढ़ावा देगी और उच्च शिक्षा ग्रहण करवाकर बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाएगी। यह योजना राज्य की उन बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ा जाएगा जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय नहीं जा सकती।
VMOU Free Course Admission Form Date
राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2022 के तहत वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रवेश के समय वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा निर्धारित शुल्क देना होगा। इसका पुनर्भरण विद्यार्थी को HTE पोर्टल (राजस्थान सरकार) पर DE-TE श्रेणी के तहत छात्रवृत्ति/ शुल्क के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। वीएमओयू फ्री कोर्स एडमिशन 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी कोटा ओपन यूनिवर्सिटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोटा ओपन यूनिवर्सिटी एडमिशन ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2022 तक रखी गई है।
VMOU Free Course Admission Overview
यूनिवर्सिटी का नाम | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा |
कोर्स का नाम | स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र |
योजना का नाम | बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना |
लाभार्थी | राजस्थान की वह बालिकाओं/महिलाएं जो विभिन्न कारणों से नियमित महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय नहीं जा सकती है |
उद्देश्य | दूरस्थ माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना |
लाभार्थियों की संख्या | प्रति वर्ष 36 हजार 300 |
VMOU Admission Last Date | 11/11/2022 |
VMOU Official Website | www.vmou.ac.in |
VMOU Free Course Admissions 2022 Age Limit
वीएमओयू फ्री कोर्स एडमिशन 2022 के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई है। इस कोर्स के लिए किसी भी उम्र की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
VMOU Free Course 2022 Fees
इस कोर्स के लिए महिला अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय उस कोर्स की जो भी फीस है, उसका भुगतान करना होगा। यानी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा कोर्स के लिए जो निर्धारित शुल्क रखा गया है उसका भुगतान करना होगा। इसके बाद उसका पुनर्भरण अभ्यर्थी को HTE पोर्टल (राजस्थान सरकार) पर DE-TE श्रेणी के तहत छात्रवृत्ति/ शुल्क के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
VMOU Free Course Admissions 2022 Eligibility
वीएमओयू फ्री कोर्स एडमिशन 2022 का लाभ उठाने के लिए निम्न योग्यता रखी गई है।
- इस योजना के लिए केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी महिलाएं और बालिकाएं ही पात्र हैं।
- इसके लिए कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई है।
- राजस्थान की जो बालिकाएं या महिलाएं विभिन्न कारणों से नियमित महाविद्यालय कॉलेजों में नहीं जा सकती हैं, उनके लिए यह योजना है।
- यह योजना केवल दूरस्थ शिक्षा के लिए है।
- यदि कोई महिला अभ्यर्थी राज्य सरकार की अन्य योजना से छात्रवृत्ति ले रही है, वह इसके लिए पात्र नहीं होगी।
How To Apply VMOU Free Course Admissions 2022
वीएमओयू फ्री कोर्स ऐडमिशन 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। वीएमओयू फ्री कोर्स एडमिशन 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है। इसके लिए महिला अभ्यर्थियों को निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले वीएमओयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.vmou.ac.in पर जाना है।
- इसके बाद अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है।
- इसके बाद एडमिशन के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- परीक्षा सेंटर और केंद्र का चयन करना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
VMOU Free Course Admission Important Links
Start VMOU Free Course Admission 2022 | Start |
Last Date Online Application form | 11/11/2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
IF You Satisfied By NaukriNew.in (Website) Please Like & Share More People (Thanks). |
VMOU Free Course Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन कब तक कर सकते हैं?
वीएमओयू फ्री कोर्स ऐडमिशन 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं।
VMOU Free Course Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
वीएमओयू फ्री कोर्स एडमिशन 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है।
1 thought on “VMOU Free Course Admission 2022 महिलाओं के लिए कॉलेज की पढ़ाई, कंप्यूटर कोर्स एवं अन्य कोर्स बिल्कुल फ्री, यहां से करें आवेदन”